जमशेदपुर : अवैध कनेक्शन रेगुलराइज करवाने का अंतिम मौका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : मोहरदा जलापूर्ति योजना से लोगों को कनेक्शन देने को लेकर रविवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बैठक कर जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मोहरदा जलापूर्ति योजना से अबतक सात हजार रुपये जुर्माना देने पर ही कनेक्शन रेगुलाइज किया जाता था, लेकिन अब 31 जुलाई तक आवेदन करने पर मात्र […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मोहरदा जलापूर्ति योजना से लोगों को कनेक्शन देने को लेकर रविवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बैठक कर जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मोहरदा जलापूर्ति योजना से अबतक सात हजार रुपये जुर्माना देने पर ही कनेक्शन रेगुलाइज किया जाता था, लेकिन अब 31 जुलाई तक आवेदन करने पर मात्र 1750 रुपये देने पर कनेक्शन मिल जायेगा.
बैठक में डीडीसी, एडीसी, एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं, 15 अगस्त तक मोहरदा जलापूर्ति योजना से पांच हजार नये कनेक्शन दिये जायेंगे. इसको लेकर विशेष पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिया गया है.
4000 घरों में पानी के अवैध कनेक्शन
सूत्रों के अनुसार मोहरदा जलापूर्ति योजना से 4000 अवैध कनेक्शन जुड़े हुए हैं. इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन