जमशेदपुर : कुशल व दक्ष टेक्नीशियन देता है एनटीटीएफ: सतीश जोशी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : एनटीटीएफ में टूल एवं डाई मेकिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स के लगभग 95 विद्यार्थियों का 13 दिनों का विशेष प्रशिक्षण सत्र रविवार काे पूर्ण हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियाें और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए एनटीटीएफ गोलमुरी के यूनिट हेड सतीश जोशी ने कहा कि एनटीटीएफ के अनुशासन से हम तकनीकी रूप से दक्ष […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एनटीटीएफ में टूल एवं डाई मेकिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स के लगभग 95 विद्यार्थियों का 13 दिनों का विशेष प्रशिक्षण सत्र रविवार काे पूर्ण हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियाें और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए एनटीटीएफ गोलमुरी के यूनिट हेड सतीश जोशी ने कहा कि एनटीटीएफ के अनुशासन से हम तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को तीन वर्षों के प्रशिक्षण के बाद एक बेहतर तकनीशियन दे पाने में सफल होते हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर अनिल जावली, वरुण कुमार, रमेश राय, अजीत कुमार, मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद डांस और गीत की प्रस्तुति हुई. मेमोरी तकनीक की जबरदस्त ट्रेनिंग से सभी अभिभावक खुश दिखे, जिसकी सभी ने प्रशंसा की. बाद में बच्चों को उनके बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर पुरस्कृत किया गया. प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार के साथ कार्यक्रम संयोजक अजीत कुमार ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन