हाइ स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण की दोबारा होगी जांच

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जिले के हाइ स्कूलों में नवनियुक्त 387 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच होगी. सरायकेला में आरक्षण का गलत लाभ लेकर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आने के बाद पूर्वी सिंहभूम में भी विभाग ने कार्रवाई शुरू की है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षणिक के साथ ही आरक्षण […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जिले के हाइ स्कूलों में नवनियुक्त 387 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच होगी. सरायकेला में आरक्षण का गलत लाभ लेकर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आने के बाद पूर्वी सिंहभूम में भी विभाग ने कार्रवाई शुरू की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षणिक के साथ ही आरक्षण के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए फाइल को अपने चेंबर में लॉक कर रख लिया है, ताकि फाइल के दस्तावेजों से छेड़छाड़ न हो. इधर, स्कूलों में पदस्थापित उन सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच होनी है, जिन्होंने आरक्षण का लाभ लेकर नौकरी पायी है.

प्रमाण पत्रों की जांच में यह देखा जायेगा कि जिस कैटेगरी में आरक्षण का लाभ लिया गया है, वह सही है या नहीं. गलत ढंग से आरक्षण का लाभ लेकर नौकरी हासिल करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति रद्द होगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola