परसुडीह थाने में एक साल की बच्ची पर जानलेवा हमले का केस

जमशेदपुर : गदड़ा (ड्राइवर कॉलोनी) में पानी को लेकर दो पक्षों में 10 जून को मारपीट हो गयी थी. उसी दिन बीएन पासवान ने पड़ोसी अरुण मालाकार व उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर परसुडीह थाने में केस दर्ज कराया था. दूसरे पक्ष की मीरा देवी के बयान पर बीएन पासवान, हेमा देवी व उनके […]
जमशेदपुर : गदड़ा (ड्राइवर कॉलोनी) में पानी को लेकर दो पक्षों में 10 जून को मारपीट हो गयी थी. उसी दिन बीएन पासवान ने पड़ोसी अरुण मालाकार व उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर परसुडीह थाने में केस दर्ज कराया था. दूसरे पक्ष की मीरा देवी के बयान पर बीएन पासवान, हेमा देवी व उनके चार बच्चों पर काउंटर केस दर्ज कराया गया है. इसमें एक साल की बच्ची को भी जानलेवा हमले का आरोपी बनाया गया. उसके खिलाफ भी पुलिस ने वही धाराएं लगायीं,जो उसके माता-पिता पर लगी है. पुलिस ने बीएन पासवान की नौ व चार साल की दो बेटी और 12 साल के बेटे पर धारा 114, 341, 323, 324, 307, 504, 506 व 34 के तहत केस किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










