मानगो पुल 2.30 घंटे जाम, रेंगते रहे वाहन

जमशेदपुर : दोमुहानी में पुल बनने के बाद लोगों में आस जगी थी कि मानगो आने-जाने वाले लोगों को अब जाम से मुक्ति मिल जायेगी. लेकिन लोगों को अब भी जाम से मुक्ति नहीं मिली है. मंगलवार को सुबह 9.30 बजे से ही मानगो पुल जाम हो गया, जिसके कारण पुल के दोनों ओर गाड़ियों […]
जमशेदपुर : दोमुहानी में पुल बनने के बाद लोगों में आस जगी थी कि मानगो आने-जाने वाले लोगों को अब जाम से मुक्ति मिल जायेगी. लेकिन लोगों को अब भी जाम से मुक्ति नहीं मिली है. मंगलवार को सुबह 9.30 बजे से ही मानगो पुल जाम हो गया, जिसके कारण पुल के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी.
इस दौरान 500 मीटर के इस पुल को पार करने में वाहन चालकों को 45 मिनट से ज्यादा समय लग रहा था. पुल जाम होने के कारण ओल्ड पुरुलिया रोड, मानगो पायल टॉकिज रोड, साकची कोर्ट रोड, भुइयांडीह रोड करीब दो घंटे तक जाम रही. इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जो बाइक से जा रहे थे और उनके साथ महिलाएं और बच्चे थे. वहीं, जाम से वाहनों को निकालने के लिए मानगो चौक और बस स्टैंड गोलचक्कर के पास पुलिसकर्मी लगे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




