गर्मी से हाल-बेहाल, 23 तक राहत की उम्मीद नहीं, पारा 41 डिग्री पर स्थिर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में तपिश चरम पर है. पारा 41 डिग्री पर बना हुआ है. पिछले 24 घंटे से तापमान स्थिर है. नियमित अंतराल पर हाे रही बारिश के बावजूद शहरवासियाें काे गर्मी से राहत नहीं मिल रही. दिन में तेज धूप निकल रही है. तापमान के कारण गर्म हवाएं चल […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में तपिश चरम पर है. पारा 41 डिग्री पर बना हुआ है. पिछले 24 घंटे से तापमान स्थिर है. नियमित अंतराल पर हाे रही बारिश के बावजूद शहरवासियाें काे गर्मी से राहत नहीं मिल रही. दिन में तेज धूप निकल रही है. तापमान के कारण गर्म हवाएं चल रही हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
दोपहर बाद शहर की सड़कें खाली नजर आ रही हैं. रविवार काे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सिय रिकार्ड किया गया. हवा में अार्द्रता अधिकतम 79 फीसद और न्यूनतम 40 फीसद रही.
रविवार काे बादल रहे. शनिवार की तरह शाम में बादल रहे. करीब 12. 8 मिली मीटर बारिश हुई. बरसात के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली. माैसम विभाग की माने ताे अगले 24 घंटे दिन में माैसम साफ रहेगा. शाम में हल्के बादल छाने की संभावना है. तापमान 40 के ऊपर ही बना रहेगा.
24 मई तक रहेगा 41 डिग्री सेल्सियस तापमान
मौसम विभाग की माने तो जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में पारा आगामी 24 मई तक 41 डिग्री सेल्सियस पर बना रह सकता है. आगामी 25 मई को अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को आसमान में बादल रहेंगे. शाम में गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
21 मई को दोपहर अथवा अपराह्न बाद मौसम का मिजाज बदलेगा. 22 मई को अासमान पूरी तरह साफ रहेगा. पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. 23 मई को आसमान में बादल रहेंगे. शाम में गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. आगामी 24 व 25 मई को बादल के साथ बारिश की संभावना बन रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन