उलीडीह: ट्रांसपोर्टर के घर में घुसकर मारपीट व छिनतई

Updated:
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर ने दो लोगों ���े खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जमशेदपुर : उलीडीह निवासी ट्रांसपोर्टर अनिल कुमार साहू ने घर का ताला तोड़कर भीतर घुस आये लोगों द्वारा महिला से सोने के जेवर और अन्य सामान लूटने शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में अनिल ने कमलेश शर्मा, अरविंद तिवारी और उनके अन्य दोस्तों को आरोपी बनाया […]

विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी

आपके शहर में

विज्ञापन

जमशेदपुर : उलीडीह निवासी ट्रांसपोर्टर अनिल कुमार साहू ने घर का ताला तोड़कर भीतर घुस आये लोगों द्वारा महिला से सोने के जेवर और अन्य सामान लूटने शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में अनिल ने कमलेश शर्मा, अरविंद तिवारी और उनके अन्य दोस्तों को आरोपी बनाया है. घटना शुक्रवार रात 12 बजे की है. अनिल कुमार साहू के अनुसार वह अपने घर में परिवार के साथ थे. तभी अरविंद तिवारी और कमलेश अपने साथियों के साथ घर में घुस आये.

उन लोगों ने पिस्तौल का भय दिखाकर घर से सोने की चेन, मंगलसूत्र, मोबाइल फोन और डीवीआर आदि लेकर भाग गये. उन लोगों ने घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया. सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने जांच की. अनिल ने बताया कि उनका पूर्व से जमीन को लेकर विवाद आरोपियों से चल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola