केरोसिन से झुलसे युवक की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : पत्नी से विवाद के बाद शुक्रवार को अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगाने वाले मानगो शंकोसाई रोड नंबर पांच के राजेश मेलगांडी (28) की एमजीएम अस्पताल में शनिवार को हो गयी. मेलगांडी करीब 45 फीसदी जल चुका था. मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मरीज का इलाज बर्न यूनिट में […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पत्नी से विवाद के बाद शुक्रवार को अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगाने वाले मानगो शंकोसाई रोड नंबर पांच के राजेश मेलगांडी (28) की एमजीएम अस्पताल में शनिवार को हो गयी. मेलगांडी करीब 45 फीसदी जल चुका था. मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मरीज का इलाज बर्न यूनिट में होना चाहिए, लेकिन उसे इमरजेंसी वाॅर्ड में रखा गया था.
आपके शहर में
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह उसे काफी तेज दर्द हुआ. वह दो बार जोर से चिल्लाया. थोड़ी देर बाद उसकी सांस रुक गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
डेढ़ माह पहले ही किया था प्रेम विवाह : राजेश ने डेढ़ माह पहले ही प्रेम विवाह किया था. विवाह के बाद से ही पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. पति ठेकेदारी में काम करता था. शुक्रवार को दोपहर में पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. पति की मौत के बाद पत्नी अचेत अवस्था में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन