विवाद पर पत्नी के सामने पति ने केरोसिन डाल लगायी आग
Updated at : 09 Mar 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

ठेकेदारी में काम करता है राजेश मेलगांडी जमशेदपुर : मानगो शंकोसाई रोड नंबर पांच निवासी 28 वर्षीय राजेश मेलगांडी ने शुक्रवार को केराेसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. राजेश 45 प्रतिशत जल गया है. पत्नी से हुए विवाद के बाद राजेश ने यह कदम उठाया. दोनों ने डेढ़ माह पहले ही प्रेम विवाह किया […]
विज्ञापन
ठेकेदारी में काम करता है राजेश मेलगांडी
जमशेदपुर : मानगो शंकोसाई रोड नंबर पांच निवासी 28 वर्षीय राजेश मेलगांडी ने शुक्रवार को केराेसिन डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. राजेश 45 प्रतिशत जल गया है. पत्नी से हुए विवाद के बाद राजेश ने यह कदम उठाया. दोनों ने डेढ़ माह पहले ही प्रेम विवाह किया था. विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था.
राजेश ठेकेदारी में काम करता है. रोज होने वाले झगड़े से राजेश काफी परेशान था. शुक्रवार काे वह काम पर नहीं गया. दोपहर में पति-पत्नी के बीच फिर झगड़ा और मारपीट हुई. इसके बाद पत्नी के सामने ही खुद पर केरोसिन डालकर उसने आग लगा ली. पत्नी और घरवालों ने आग बुझाकर उसे एमजीएम पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




