प्रेमी के चक्कर में पति को छोड़ा, भगाया
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत 10 नंबर बस्ती टाटा लाइन निवासी नेहा नायक ने प्रेमी के चक्कर में पति को छोड़ दिया था. वह पांच साल से प्रेमी के साथ रहने लगी थी, लेकिन गुरुवार को उसके प्रेमी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. नेहा ने अपने प्रेमी के खिलाफ सिदगाेड़ा थाना में लिखित […]
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत 10 नंबर बस्ती टाटा लाइन निवासी नेहा नायक ने प्रेमी के चक्कर में पति को छोड़ दिया था. वह पांच साल से प्रेमी के साथ रहने लगी थी, लेकिन गुरुवार को उसके प्रेमी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया.
आपके शहर में
नेहा ने अपने प्रेमी के खिलाफ सिदगाेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में नेहा ने बताया है कि प्रेमी दीपक नायक के चक्कर में आकर उसने पहले पति को छोड़ दिया था. कुछ वर्ष रहने के बाद दाेनों में अनबन होने लगी.
शुक्रवार को उसके प्रेमी ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया. नेहा ने सिदगोड़ा थाना में प्रेमी सह दूसरे पति दीपक नायक, छवि नायक, नंदा कुमार नायक, शंभू नायक, सुजाता नायक, रानी नायक और सावित्री नायक को आरोपी बनाकर मामला दर्ज कराया है. पुलिस को बताया गया है कि प्रेमी दीपक के लिए पहले पति को छोड़ दिया. अब प्रेमी पति भी धोखेबाज निकला जो ससुराल के लोगों के साथ मिल कर मारपीट करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए