जमशेदपुर : टाटा स्टील में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करनेवाला युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले रियाज खान उर्फ मुकेश सिंह उर्फ भोलू उर्फ राजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रियाज खान मानगो के उलीडीह थाना के हयात नगर शंकोसाई रोड नंबर-5 का निवासी है. वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले रियाज खान उर्फ मुकेश सिंह उर्फ भोलू उर्फ राजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
रियाज खान मानगो के उलीडीह थाना के हयात नगर शंकोसाई रोड नंबर-5 का निवासी है. वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. रियाज खान ने दर्जनों बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ हजार से लेकर बीस हजार रुपये से ज्यादा की ठगी की है. छह लोगों ने बिष्टुपुर पुलिस से शिकायत की थी. पुलिस ने विशेष टीम गठित कर रियाज को गिरफ्तार करने में सफलता पायी.
सिटी एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि हाल के दिनों में बिष्टुुपुर क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर पैसे एवं मोटर साइकिल लेने की कई शिकायतें सामने आ रही थी.
इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में 18 फरवरी को (कदमा भाटिया बस्ती निवासी सुनील कुमार सिंह से बाइक व रुपये) मामला दर्ज किया गया. एसएसपी द्वारा ठगी करने वाले को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गयी. इस टीम ने बिष्टुपुर बाजार से रियाज खान उर्फ मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola