31 मार्च तक चुन सकेंगे मनपसंद का चैनल, केबल उपभोक्ता अब भी परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 5:28 AM
रांची/जमशेदपुर : टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राइ) ने मनपसंद चैनल चुनने की समय-सीमा बढ़ा दी है. अब ऐसे ग्राहक 31 मार्च, 2019 तक चैनल चुन सकेंगे. हालांकि समय-सीमा बढ़ाने के बाद भी केबल उपभोक्ताओं की परेशानी दूर नहीं हुई है. डेन, जीटीपीएल, सिटी केबल और मंथन के उपभोक्ता अब भी परेशान हैं. कंपनी ने […]
रांची/जमशेदपुर : टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राइ) ने मनपसंद चैनल चुनने की समय-सीमा बढ़ा दी है. अब ऐसे ग्राहक 31 मार्च, 2019 तक चैनल चुन सकेंगे. हालांकि समय-सीमा बढ़ाने के बाद भी केबल उपभोक्ताओं की परेशानी दूर नहीं हुई है. डेन, जीटीपीएल, सिटी केबल और मंथन के उपभोक्ता अब भी परेशान हैं. कंपनी ने कुछ प्रमुख चैनल को छोड़ कर सभी चैनल बंद कर दिये हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि जब समय-सीमा बढ़ायी गयी है, तो अब भी चैनल क्यों बंद रखे गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










