जमशेदपुर : दो लाख से अधिक राशि के लेन-देन पर लगा प्रतिबंध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 7:00 AM
संजीव भारद्वाज, जमशेदपुर : चुनाव आयाेग ने सभी बैंकाें काे निर्देश दिया है कि किसी भी उपभाेक्ता काे नकद दाे लाख रुपये से अधिक की निकासी नहीं करने दें. किसी कारणवश यदि निकासी के लिए उपभाेक्ता अड़ते हैं, ताे उनसे उसका प्रमाण लिया जाना अनिवार्य हाेगा कि वे उक्त रकम का भुगतान किस मद में, […]
संजीव भारद्वाज, जमशेदपुर : चुनाव आयाेग ने सभी बैंकाें काे निर्देश दिया है कि किसी भी उपभाेक्ता काे नकद दाे लाख रुपये से अधिक की निकासी नहीं करने दें. किसी कारणवश यदि निकासी के लिए उपभाेक्ता अड़ते हैं, ताे उनसे उसका प्रमाण लिया जाना अनिवार्य हाेगा कि वे उक्त रकम का भुगतान किस मद में, किसे करने वाले हैं.
इसके अलावा आयकर विभाग ने भी नाेटिस जारी करते हुए सभी व्यापारियाें काे निर्देश दिया है कि वे दाे लाख रुपये से अधिक का नकद स्वीकार नहीं करेंगे. बैंक अधिकारियाें ने बताया कि खाताधारी यदि अपने अकाउंट से पैसा निकालता है, ताे उन्हें किसी तरह की काेई दिक्कत नहीं हाेगी, लेकिन यदि चेक के माध्यम से काेई दूसरे के अकाउंट से पैसे निकालता है, ताे उन्हें स्पष्टीकरण देना हाेगा. जमशेदपुर के सभी बैंकाें में उक्ताशय संबंधी नाेटिस पहुंच चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










