जमशेदपुर : बच्चों की लड़ाई में हेड मास्टर ने पीटा, उंगली में लगी चोट

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बागबेड़ा शांति निकेतन स्कूल के हेड मास्टर पर छठी के छात्र को पीटने का आरोप बच्चे के अभिभावक ने लगाया है. छात्र सोनू साह और उसके परिवार के लोग मंगलवार को हेड मास्टर डीएम चौधरी द्वारा बच्चे को पीटे जाने की शिकायत लेकर बागबेड़ा थाना पहुंचे थे. सोनू ने बताया कि उसकी लड़ाई […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बागबेड़ा शांति निकेतन स्कूल के हेड मास्टर पर छठी के छात्र को पीटने का आरोप बच्चे के अभिभावक ने लगाया है. छात्र सोनू साह और उसके परिवार के लोग मंगलवार को हेड मास्टर डीएम चौधरी द्वारा बच्चे को पीटे जाने की शिकायत लेकर बागबेड़ा थाना पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
सोनू ने बताया कि उसकी लड़ाई दूसरे बच्चों के साथ हुई थी, जिसमें उसकी कोई गलती नहीं थी, लेकिन हेड मास्टर ने उसे कमरे में बंद कर पीटा. पिटाई से सोनू के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आयी है. उसने बताया कि उसके साथ यह तीसरी घटना है. इसके पूर्व भी हेड मास्टर ने उसे इसी तरह पीटा था. बुधवार को अन्य अभिभावकों के साथ सोनू के परिवार के लोग पहुंचे थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola