जमशेदपुर : अखिलेश सिंह गिरोह के शॉर्प शूटर हरीश व भोला को सेल में डाला गया

Updated at : 06 Feb 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर :  अखिलेश सिंह गिरोह के शॉर्प शूटर हरीश व भोला को सेल में डाला गया

जमशेदपुर : सोनारी के स्वर्ण व्यवसायी गोविंद नगेलिया से फोन व एसएमएस के माध्यम से रंगदारी मांगने के मामले में एसपी सिटी प्रभात कुमार ने जेल में बंद अखिलेश सिंह गिरोह के शाॅर्प शूटर हरीश सिंह व भोला सिंह से पूछताछ की है. पूछताछ के बाद जेल प्रशासन ने दोनों बंदियों को सेल में डाल […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी के स्वर्ण व्यवसायी गोविंद नगेलिया से फोन व एसएमएस के माध्यम से रंगदारी मांगने के मामले में एसपी सिटी प्रभात कुमार ने जेल में बंद अखिलेश सिंह गिरोह के शाॅर्प शूटर हरीश सिंह व भोला सिंह से पूछताछ की है. पूछताछ के बाद जेल प्रशासन ने दोनों बंदियों को सेल में डाल दिया है. हरीश और भोला पर मोबाइल के माध्यम से केस मैनेज करने और शहर के व्यापारियों से रंगदारी मांगने की सूचना पुलिस को थी.

हालांकि एसपी सिटी ने नगेलिया से रंगदारी मांगने के मामले का जेल से कनेक्शन होने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि नगेलिया से रंगदारी मांगने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनायी गयी है, बहुत जल्द अपराधी पकड़े जायेंगे.

उपेंद्र सिंह की हत्या में बंद है हरीश : झामुमो नेता सह ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह की कोर्ट परिसर में हत्या सहित लूट, आर्म्स एक्ट के 12 मामले हरीश सिंह पर दर्ज हैं. 30 नवंबर 2016 को जमशेदपुर कोर्ट में उपेंद्र सिंह की हत्या में हरीश का नाम आया था, जिसके बाद पुलिस ने पटना एसटीएफ के मदद से पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लैट से पिछले पिछले साल आठ मार्च को हरीश को गिरफ्तार किया था, जबकि भोला सिंह परमजीत सिंह हत्याकांड में जेल में 13 दिसंबर 2018 से उम्रकैद की सजा काट रहा है.
सेल में किसी भी बंदी के जाने पर लगी रोक. जेल प्रशासन ने हरीश और भोला को सेल में डालने के बाद सुरक्षा की दृष्टिकोण से किसी भी बंदी के सेल में जाने पर रोक लगा दी है. पिछले साल अक्तूबर में भी हरीश सिंह को जेल प्रशासन ने सजा के तौर पर सेल में बंद कर दिया था. उस दौरान हरीश सिंह ने फंदे पर झूलकर जान देने का प्रयास किया था. जिसमें सफल नहीं होने पर उसने हाथ की नस काट ली थी.
जेल में हरीश और भोला से पूछताछ की गयी है़ लेकिन इसका संबंध नगेलिया से रंगदारी मांगने से नहीं जुड़ा है़ पुराने कुछ केस के संबंध में उनसे पूछताछ की गयी है़ पंकज नगेलिया से रंगदारी मांगने वाले मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही है. बहुत जल्द सफलता मिलेगी़
प्रभात कुमार, एसपी सिटी
रंगदारी के मामले में राजन नायक का नाम आया सामने
गोविंद नागेलिया की पत्नी सुमन से फोन पर 25 लाख रंगदारी मांगने के मामले में राजन कुमार नायक का नाम सामने आया है. ये उस मोबाइल नंबर के आधार पर है जिससे रंगदारी मांगी गई थी. राजन शहर के बाहर का है. इसका खुलासा बिस्टुपुर पुलिस को जांच में हुआ है. बिष्टूपुर पुलिस राजन के मोबाइल का लोकेशन ले रही है.
पुलिस को लग रहा है कि जिस नंबर से फोन आया था, वह नंबर किसी दूसरे के नाम पर हो. रंगदारी मांगने वाला कहीं अपनी पहचान तो नहीं छिपा रहा है. दो फरवरी को दिन के तीन बजे के बाद से उस नंबर से कोई भी फोन नहीं किया गया है.
कई टीम कर रही है काम: स्वर्ण व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में एसएसपी अनूप बिरथरे ने कई टीम को काम में लगाया है. शहर और शहर के बाहर भी टीम को काम करने के लिए लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola