जमशेदपुर : ट्यूमर के ऑपरेशन को तीन माह से परेशान, अस्पताल ने कहा- बेड नहीं
जमशेदपुर : आयुष्मान भारत योजना का कार्ड लेकर मानगो निवासी कोहिनूर बेगम तीन माह से एमजीएम अस्पताल का चक्कर लगा रही हैं. उनके बच्चेदानी में ट्यूमर है. डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करना तो दूर उनको भर्ती तक नहीं लिया. उसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत अस्पताल के अधीक्षक डॉ एसएन झा से की. लेकिन समस्या का समाधान […]
जमशेदपुर : आयुष्मान भारत योजना का कार्ड लेकर मानगो निवासी कोहिनूर बेगम तीन माह से एमजीएम अस्पताल का चक्कर लगा रही हैं. उनके बच्चेदानी में ट्यूमर है. डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करना तो दूर उनको भर्ती तक नहीं लिया. उसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत अस्पताल के अधीक्षक डॉ एसएन झा से की. लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ.
आपके शहर में
इस संबंध में मानगो आजाद बस्ती रोड नंबर 13 की कोहिनूर बेगम ने बताया कि पेट दर्द के कारण वह सदर अस्पताल गयी, जहां से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. गत 27 नवंबर को वह एमजीएम अस्पताल आयी, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद कई प्रकार का टेस्ट के साथ ही अल्ट्रासाउंड लिख दिया. जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि उसके बच्चेदानी में ट्यूमर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए