जमशेदपुर : ब्रांडेड आटा व बेसन का नहीं हो रहा इस्तेमाल, स्टेशन के जन आहार केंद्र व बेस किचन में मिली गंदगी

जमशेदपुर : गार्डेनरीच से आये खानपान निरीक्षक गौतम गोस्वामी व तापस मंडल ने बुधवार को टाटानगर स्टेशन के स्थित जन आहार कैंटीन व बेस किचन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन लोगों ने दोनों जगहों पर गंदगी देखी. टीम ने पाया कि टाटानगर कैंटीन व बेस किचन एक ही छत के नीचे है और सफाई […]
जमशेदपुर : गार्डेनरीच से आये खानपान निरीक्षक गौतम गोस्वामी व तापस मंडल ने बुधवार को टाटानगर स्टेशन के स्थित जन आहार कैंटीन व बेस किचन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन लोगों ने दोनों जगहों पर गंदगी देखी. टीम ने पाया कि टाटानगर कैंटीन व बेस किचन एक ही छत के नीचे है और सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है.
टीम ने पाया कि रेलवे प्रावधान के अनुरूप ब्रांडेड आटा व बेसन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. जन आहार कैंटीन व बेस किचन की अव्यवस्था व गंदगी से यात्रियों को दिक्कत हो रही है. जांच के दौरान टाटानगर के खानपान निरीक्षक आरएन मिश्रा भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




