जमशेदपुर : जेआरडी में चांसलर ट्रॉफी आज से, राज्यपाल करेंगी उद्घाटन

Updated at : 21 Jan 2019 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर :  जेआरडी में चांसलर ट्रॉफी आज से, राज्यपाल करेंगी उद्घाटन

जमशेदपुर : झारखंड राज्य अंतर विश्वविद्यालयी चांसलर ट्रॉफी का आयोजन सोमवार से होने जा रहा है. इसमें तीरंदाजी व मुक्केबाजी की महिला व पुरुष टीम हिस्सा लेगी. प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. कार्यक्रम सोमवार को दोपहर ग्यारह बजे से जेआरडी टाटा कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में होगा. रविवार को विवि की उच्च स्तरीय […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड राज्य अंतर विश्वविद्यालयी चांसलर ट्रॉफी का आयोजन सोमवार से होने जा रहा है. इसमें तीरंदाजी व मुक्केबाजी की महिला व पुरुष टीम हिस्सा लेगी. प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी.
कार्यक्रम सोमवार को दोपहर ग्यारह बजे से जेआरडी टाटा कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में होगा. रविवार को विवि की उच्च स्तरीय टीम जेआरडी पहुंची. तैयारियों को लेकर समीक्षा की. बैठक की अध्यक्षता प्रतिकुलपति प्रो डॉ रणजीत कुमार सिंह ने की.
इसमें अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ टीसीके रमण, कुलसचिव डॉ एसएन सिंह, कुलानुशासक डॉ एके झा सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के सकुशल संचालन के लिए बनी कमेटी के सदस्यों को अपना-अपना कार्य बेहद गंभीरता से पूरा करने का निर्देश दिया गया. प्रतियोगिता 22 जनवरी तक चलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola