जमशेदपुर : मोबाइल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 45 लाख की ठगी

Updated at : 05 Jan 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर :   मोबाइल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 45 लाख की ठगी

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित नरभेराम मोटर्स कंपनी में काम करने वाले सीइओ श्रीरूप बनर्जी (कोलकाता) और स्टोर इंचार्ज चिरंजीवी घोष (दुमका, कुम्हारपाड़ा वार्ड नंबर 3) ने 6.20 लाख की धोखाधड़ी कर ली. इस संबंध में कंपनी के सहायक मैनेजर साधन कुमार चटर्जी ने बिष्टुपुर थाना में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित नरभेराम मोटर्स कंपनी में काम करने वाले सीइओ श्रीरूप बनर्जी (कोलकाता) और स्टोर इंचार्ज चिरंजीवी घोष (दुमका, कुम्हारपाड़ा वार्ड नंबर 3) ने 6.20 लाख की धोखाधड़ी कर ली.
इस संबंध में कंपनी के सहायक मैनेजर साधन कुमार चटर्जी ने बिष्टुपुर थाना में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. घटना 20 नवंबर 18 को दुमका कार्यालय की है.
दर्ज मामले के अनुसार नरभेराम मोटर्स कंपनी बिहार व झारखंड के अधिकृत विक्रेता है. उनकी कंपनी में स्टोर इंचार्ज चिरंजीवी घोष और सीइओ श्रीरूप बनर्जी द्वारा कंपनी का 6.52 लाख रुपये का पार्ट्स अवैध तरीके से बेच दिया गया और राशि को दोनों ने अपने निजी कार्य में खर्च किया.
इसकी जानकारी कंपनी के पदाधिकारी राजीव अग्रवाल और संजीव तिवारी को तो उन्होंने दुमका कार्यालय में जाकर पार्ट्स की जांच करने लगे. जांच में पाया कि श्रीरूप बनर्जी ने 5.72 लाख रुपये और चिरंजीवी घोष ने 80 हजार रुपये अपने निजी कार्य में खर्च किये.
दोनों ने कंपनी के अधिकारियों को 22 नवंबर को लिखित दिया कि 15 दिनों के अंदर वह कंपनी का पैसा लौटा देंगे, लेकिन अभी तक श्रीरूप बनर्जी ने किसी तरह की राशि नहीं लौटायी है, जबकि चिरंजीवी घोष ने दुमका खाता में 14 दिसंबर को 35 हजार रुपये लौटाये हैं. इसके बाद कोई राशि नहीं मिलने पर जानकारी पुलिस को दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola