रनवे के दोनों अोर के पेड़ों की गिनती के बाद होगी कटाई और छंटाई, टीम गठित

Updated at : 17 Nov 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
रनवे के दोनों अोर के पेड़ों की गिनती के बाद होगी कटाई और छंटाई, टीम गठित

जमशेदपुर : प्रस्तावित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उपायुक्त अमित कुमार के आदेश पर अपर उपायुक्त एसके सिन्हा ने पेड़ों की गिनती के लिए वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) एवं धालभूमगढ़ के अंचलाधिकारी की टीम गठित की है. टीम को रनवे के दोनों अोर के पेड़ों की गिनती कर […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : प्रस्तावित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उपायुक्त अमित कुमार के आदेश पर अपर उपायुक्त एसके सिन्हा ने पेड़ों की गिनती के लिए वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) एवं धालभूमगढ़ के अंचलाधिकारी की टीम गठित की है. टीम को रनवे के दोनों अोर के पेड़ों की गिनती कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही घाटशिला के एसडीअो अौर एसीएफ को पेड़ों की गणना की मॉनिटरिंग करने को कहा गया है.
गिनती के बाद पेड़ों की छंटाई-कटाई होगी, ताकि विमानों के लैडिंग में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो. केंद्रीय विमानन सचिव आरएन चौबे ने 10 नवंबर को धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का दौरा किया था अौर फिलहाल लगभग 18 सौ मीटर रनवे पर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का काम शुरू करने का निर्देश दिया था. सचिव ने पंद्रह दिनों में एयरपोर्ट अथॉरिटी अॉफ इंडिया की टीम के आने की जानकारी देते हुए उसके आकलन के बाद उसके आधार पर एयरपोर्ट के लिए जमीन प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था. टीम के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान रनवे में लैडिंग अौर विमान के उड़ान भरने की व्यवस्था की तैयारी शुरू की गयी है.
570 एकड़ के प्रस्ताव में होगा बदलाव : जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में 1070, उसके बाद 150 एकड़ में एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव भेजा था. छह मई को डीजीसीए अौर एयरपोर्ट अथॉरिटी के दौरे अौर बड़ा एयरपोर्ट का प्रस्ताव बना कर भेजने का निर्देश देने के बाद जिला प्रशासन द्वारा 570 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव बना कर भेजा था. 570 एकड़ के एयरपोर्ट में देश का सबसे बड़ा विमान ए 3/21 उतारने की क्षमता वाले चार किमी लंबा रनवे बनाने का प्रस्ताव था. पिछले दिनों आये केंद्रीय विमानन सचिव ने फिलहाल 18 सौ मीटर रनवे पर एयरपोर्ट शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करने तथा भविष्य की आवश्यकता अनुसार विस्तार पर विचार करने कहा था. जिला प्रशासन द्वारा टीम के दौरे के बाद नये सिरे से एयरपोर्ट का प्रस्ताव तैयार किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola