धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को हरी झंडी 70 सीटर विमान शीघ्र भरेगा उड़ान

Updated at : 11 Nov 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को हरी झंडी 70 सीटर विमान शीघ्र भरेगा उड़ान

धालभूमगढ़/ जमशेदपुर : केंद्रीय विमानन सचिव आरएन चौबे ने धालभूमगढ़ के प्रस्तावित एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. श्री चौबे ने जिला प्रशासन द्वारा 570 एकड़ में लगभग 4100 मीटर के रनवे के प्रस्ताव के स्थान पर वर्तमान में लगभग 1800 मीटर के रनवे पर काम शुरू करने को कहा, जिसमें 70 सीटर विमान का उड़ान अौर […]

विज्ञापन
धालभूमगढ़/ जमशेदपुर : केंद्रीय विमानन सचिव आरएन चौबे ने धालभूमगढ़ के प्रस्तावित एयरपोर्ट का निरीक्षण किया. श्री चौबे ने जिला प्रशासन द्वारा 570 एकड़ में लगभग 4100 मीटर के रनवे के प्रस्ताव के स्थान पर वर्तमान में लगभग 1800 मीटर के रनवे पर काम शुरू करने को कहा, जिसमें 70 सीटर विमान का उड़ान अौर लैडिंग हो सकेगा.
स्थिति के अनुसार बाद में विस्तारीकरण पर विचार होने पर उस आधार पर काम करने का निर्देश दिया. पंद्रह दिनों बाद टीम पुन: आयेगी अौर उसकी आवश्यकता के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव बना कर सौंपा जायेगा. धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को शुरू करने की संभावना तलाशने केंद्रीय विमानन सचिव श्री चौबे सांसद, जिला के पदाधिकारियों एवं टाटा स्टील के पदाधिकारियों के साथ धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग वर्षों पुरानी है. इस मांग को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया गया है.
वर्तमान रनवे पर एयरपोर्ट शुरू करने का प्रयास
जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में 1070 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव भेजा था. इसके बाद छोटे एयरपोर्ट का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया था, जिसके आधार पर जिला प्रशासन द्वारा 150 एकड़ में एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था. 6 मई को निरीक्षण करने आयी एयरपोर्ट अॉथरिटी अॉफ इंडिया एवं डीजीसीए की टीम ने 150 एकड़ के प्रस्ताव में प्रस्तावित रनवे ( 150 गुणा 2155 मीटर) में विंड डायरेक्शन दिशा के विपरीत होने (उत्तर-दक्षिण दिशा)के कारण उसे रद्द कर दिया था तथा भविष्य में विस्तार की संभावना को देखते हुए बड़े एयरपोर्ट का प्रस्ताव भेजने कहा था.
इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा 570 एकड़ पर एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें लगभग 4100 मीटर का रनवे होना प्रस्तावित है. केंद्रीय विमानन सचिव आरएन चौबे ने वर्तमान एयरपोर्ट को मरम्मत कर चालू करने पर उस पर 70 से 80 सीटर विमान के उड़ान भरने अौर लैंडिंग होने की बात कहते हुए उसे जल्द शुरू करने की दिशा में काम करने कहा तथा बाद में यात्रियों की संख्या, आवश्यकता को देखते हुए विस्तारीकरण पर काम करने कहा.
तकनीकी पेच दूर करने में समय लगता है
हवाई पट्टी निर्माण के लिए कई तकनीकी पेच रहती है. इस पेच को दूर करने में समय लगता है. मुख्यमंत्री से जमशेदपुर में सड़क शिलान्यास के दिन धालभूमगढ़ एयर पोर्ट के संबंध में चर्चा हुई थी. उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए केंद्र सरकार से बातचीत की. टीम भी सर्वेक्षण के लिए पहुंची. हर संभव मध्यम आकार के जहाजों के उड़ान भरने के लिए जल्द ही एक टीम सर्वेक्षण करेगी.
जल्द उड़ान शुरू करने का प्रयास : चौबे
श्री चौबे ने उपायुक्त अमित कुमार से सभी विभागों से तालमेल बैठा कर काम शुरू कराने का दिशा निर्देश दिया. श्री चौबे ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देशानुसार भारत सरकार की ओर से आये हैं. उनका आने का उद्देश्य यही है कि जल्द से जल्द उड़ान शुरू किया जा सके अौर धालभूमगढ़ हवाई पट्टी से सिविलियन जहाजों का उड़ान हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola