जमशेदपुर : साकची थाना कैंपस के क्वार्टर में मिला शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची थाना कैंपस (थाना के नया भवन के पीछे) खंडहर क्वार्टर में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला है. शव क्वार्टर के शौचालय में पड़ा हुआ था और उससे काफी बदबू आ रही थी. शव में कीड़े भी लग गये थे. व्यक्ति के शरीर में कपड़ा नहीं था. पुलिस को शव मिलने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची थाना कैंपस (थाना के नया भवन के पीछे) खंडहर क्वार्टर में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला है. शव क्वार्टर के शौचालय में पड़ा हुआ था और उससे काफी बदबू आ रही थी. शव में कीड़े भी लग गये थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
व्यक्ति के शरीर में कपड़ा नहीं था. पुलिस को शव मिलने की सूचना सुबह 11 बजे के बाद मिली. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. क्वार्टर में पिछले एक साल से कोई नहीं रहता था. पूर्व में क्वार्टर में सीसीआर डीएसपी के रीडर एसके हेम्ब्रम रहते थे. वर्तमान में वह पुलिस लाइन में रहते हैं. व्यक्ति की हत्या हुई है, आत्महत्या की है या फिर शव लाकर फेंका गया है, तीनों बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन