ePaper

जमशेदपुर : एड्स की जांच नि:शुल्क, लेकिन 22 माह में मेडॉल को दे दिये "24 लाख

Updated at : 04 Nov 2018 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : एड्स की जांच नि:शुल्क, लेकिन 22 माह में मेडॉल को दे दिये "24 लाख

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल परिसर में संचालित मेडाॅल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एआरटी से संबंधित जांच के लिए 22 माह में 24.44 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. यह भुगतान अगस्त 2018 में किया गया. जबकि एमजीएम अस्पताल में एआरटी सेंटर चलता है, जहां ऐसे मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवा दी […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल परिसर में संचालित मेडाॅल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एआरटी से संबंधित जांच के लिए 22 माह में 24.44 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. यह भुगतान अगस्त 2018 में किया गया. जबकि एमजीएम अस्पताल में एआरटी सेंटर चलता है, जहां ऐसे मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवा दी जाती है.
इस तरह अस्पताल में नि:शुल्क होने वाली जांच से भी मेडाॅल को फायदा पहुंचाया गया है. जुलाई से दिसंबर 2016 और उसके जनवरी 2017 से अप्रैल 2018 तक एआरटी के एवज में बिल का भुगतान 24.44 लाख रुपये किया गया है.
पहले जिला स्वास्थ्य समिति करती थी भुगतान, अब एमजीएम : मेडाॅल का बिल भुगतान प्रक्रिया को आसान करने के लिए मुख्यालय स्तर से सक्रियता दिखायी गयी है. पहले मेडॉल का फाइनल बिल सिविल सर्जन कार्यालय से निर्गत होता था. इसकी जांच एमजीएम अस्पताल द्वारा की जाती थी.
मई 2017 मई में मुख्यालय से एक पत्र जारी किया गया जिसमें एमजीएम अस्पताल स्तर से ही मेडाॅल का भुगतान करने का निर्देश था. नतीजा रहा कि ढाई साल से लटका मेडाॅल का बिल चार माह के भीतर ही अगस्त में भुगतान कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola