ePaper

जमशेदपुर : पेड़ से लटकता अज्ञात शव बरामद

Updated at : 02 Nov 2018 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : पेड़ से लटकता अज्ञात शव बरामद

जमशेदपुर : टेल्को के हुडको पानी टंकी के पास जंगल में पेड़ से लटकता एक शव गुरुवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया है. शव पूरी तरह गला हुआ है. देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति की मौत कई दिन पूर्व हो चुकी है. अब तक मरने वाले की पहचान नहीं […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : टेल्को के हुडको पानी टंकी के पास जंगल में पेड़ से लटकता एक शव गुरुवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया है. शव पूरी तरह गला हुआ है. देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति की मौत कई दिन पूर्व हो चुकी है.
अब तक मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है. टेल्को पुलिस ने शव पेड़ से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. जंगल में गये कुछ लोगों ने पेड़ से लटके शव को देखा और इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी. गोविंदपुर पुलिस ने क्षेत्र को टेल्को थाना क्षेत्र का बता कर फोन काट दिया. उसके बाद टेल्को पुलिस को सूचना दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola