ePaper

बच्ची से रेप की कोशिश, गेट तोड़ आरोपी को निकाला, पीटा

Updated at : 29 Oct 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची से रेप की कोशिश, गेट तोड़ आरोपी को निकाला, पीटा

जमशेदपुर : उलीडीह शंकोसाई रोड नंबर पांच में जेपी स्कूल के पास 6 वर्षीया केजी की छात्रा को टेंपो चालक राम सिंहासन पासवान (45) ने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है. शोरगुल होने पर आरोपी ने कमरे का दरवाजा खोला और बच्ची को […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : उलीडीह शंकोसाई रोड नंबर पांच में जेपी स्कूल के पास 6 वर्षीया केजी की छात्रा को टेंपो चालक राम सिंहासन पासवान (45) ने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया. घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है. शोरगुल होने पर आरोपी ने कमरे का दरवाजा खोला और बच्ची को बाहर निकालकर कमरा बंद कर लिया.
आक्रोशित लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला. उसके बाद सड़क पर ले जाकर बिजली के पोल में बांध दिया और चप्पल-जूतों से पिटाई की. सूचना पाकर पहुंची उलीडीह पुलिस ने उसे लोगों के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले गयी. इस संबंध में बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आरोपी टेंपो चालक राम सिंहासन, रविंद्र मिश्रा के यहां किराये के मकान में रहता है. पुलिस आरोपी को सोमवार को जेल भेजेगी. इधर, उलीडीह थाने की एएसआइ बच्ची का मेडिकल कराने जुगसलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी, लेकिन रविवार को बंद होने की वजह से उसका मेडिकल नहीं हो पाया. पुलिस सोमवार को बच्ची का मेडिकल और कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान करायेगी.
स्थानीय लोगों के मुताबिक राम सिंहासन की हरकतों के कारण रविंद्र मिश्रा के घर पर दूसरा भाड़ेदार नहीं रहता है. वह अकेले यहां रहता है. उसकी हरकतों के कारण उससे कोई बात नहीं करता.
बच्ची को खेलने के बहाने ले गया था अपने घर
बच्ची की मां ने के मुताबिक उसके पति सुंदरनगर में एक ठेका कंपनी में ढलाई मशीन चलाते हैं. रविवार सुबह पति काम पर चले गये. बेटी घर के बाहर खेल रही थी. इस बीच टेंपो चालक राम सिंहासन पासवान खेलने के बहाने बुलाकर अपने घर ले गया. घर ले जाकर उसने दरवाजा बंद कर लिया. महिलाओं ने उसे बच्ची को ले जाते देखा था. जानकारी मिलने पर मां कुछ लोगों के साथ राम सिंहासन के घर गयी. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद उसने दरवाजा खोला और बच्ची को बाहर निकाल कर दरवाजा बंद कर लिया. बच्ची ने रोते हुए राम सिंहासन की हरकतों की जानकारी दी. इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और पीटा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola