जमशेदपुर : प्रिंसिपल के अधेड़ भाई पर हॉस्टल में यूकेजी की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2018 6:28 AM

विज्ञापन

एसपी सिटी व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने की जांच फीस मांगने पर परिजनों ने लगाया झूठा आरोप : स्कूल प्रबंधन जमशेदपुर : परसुडीह स्थित एक आवासीय विद्यालय में यूकेजी में पढ़नेवाली छह साल की बच्ची के साथ हॉस्टल में अश्लील हरकत व दुष्कर्म किया गया है. हॉस्टल इंचार्ज सह विद्यालय के प्रिंसिपल के भाई रामकृष्ण मिश्रा […]

विज्ञापन
एसपी सिटी व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने की जांच
फीस मांगने पर परिजनों ने लगाया झूठा आरोप : स्कूल प्रबंधन
जमशेदपुर : परसुडीह स्थित एक आवासीय विद्यालय में यूकेजी में पढ़नेवाली छह साल की बच्ची के साथ हॉस्टल में अश्लील हरकत व दुष्कर्म किया गया है. हॉस्टल इंचार्ज सह विद्यालय के प्रिंसिपल के भाई रामकृष्ण मिश्रा (50) पर बच्ची के परिजनों ने यह आरोप लगाया है. परसुडीह थाना में गुरुवार देर शाम बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी हॉस्टल इंचार्ज रामकृष्ण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया.
एसपी सिटी प्रभात कुमार और सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की ने स्कूल हॉस्टल के उस कमरे में जाकर दो घंटे तक जांच की, जहां बच्ची रहती थी आैर उसके साथ घटना को कई बार अंजाम दिया गया. वहीं स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि बच्ची की छह माह से फीस बकाया थी.
फीस मांगने पर परिजनों द्वारा यह झूठा आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस बच्ची और उसके परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर रही है. जांच के दौरान सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के साथ लक्खी दास, आलोक भास्कर, पवन और जुली भी शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola