गोविंदपुर-हुडको पार्क से गुजरेगा एलिवेटेड रोड

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : गोविंदपुर की बड़ी आबादी को राहत मिलनेवाली है. भारी वाहनों को एनएच-33 तक जाने के लिए गोविंदपुर और हुडको के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर को राज्य सरकार ने तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसका निर्माण कुल 250 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा. एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये खर्च […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : गोविंदपुर की बड़ी आबादी को राहत मिलनेवाली है. भारी वाहनों को एनएच-33 तक जाने के लिए गोविंदपुर और हुडको के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर को राज्य सरकार ने तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसका निर्माण कुल 250 करोड़ रुपये की लागत से किया जायेगा. एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
वहीं 50 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के बाद विस्थापितों को दिये जायेंगे. इस एलिवेटेड कॉरिडोर को कोलकाता स्थित रवींद्रनाथ टैगोर सेतु की तर्ज पर बनाया जायेगा. यानी इसमें कोई पिलर (हैंगिंग) नहीं होगा. एलिवेटेड कॉरिडोर की कुल लंबाई एक किमी होगी. आधा किमी लंबा अप्रोच रोड होगा.
गोविंदपुर अन्ना चौक से थीम पार्क के पीछे से यह रास्ता सीधे सड़क को जोड़ेगा.
पूर्वोत्तर एरिया की गाड़ियां शहर से नहीं जायेंगी
– बर्मामाइंस के पास स्थित एचएसएम गेट के पास फ्लाइओवर बन रहा है. इससे गाड़ियां ट्यूब गेट और जेम्को होते हुए गोविंदपुर अन्ना चौक तक पहुंच जायेंगी. यहां से गाड़ियां एनएच-33 तक पहुंचेंगी.
– जेम्को से पहले बर्मामाइंस तक की सड़क भी सिक्स लेन हो जायेगी.
घाटशिला जेल रोड बनाने को मिली मंजूरी
घाटशिला जेल तक जाने वाले रोड को भी बनाने की मंजूरी मिल गयी है. छह किलोमीटर की इस सड़क को बनाने की काफी दिनों से मांग हो रही थी. इस पर करीब 13 करोड़ 6 लाख 91 हजार 200 रुपये खर्च होंगे.
गोविंदपुर अन्ना चौक से पिपला मोड़ तक की सड़क का टेंडर फाइनल : गोविंदपुर अन्ना चौक से पिपला मोड़ तक की सड़क का टेंडर भी फाइनल कर दिया गया है. 11.7 करोड़ की लागत से इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है. सड़क का काम अक्तूबर माह के अंत तक शुरू हो जायेगा. पिपला के पास एक पुल बनाया जा चुका है. इससे सटा दूसरा पुल भी निर्माणाधीन है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola