शिक्षक सुबह आठ बजे बना रहे हैं हाजिरी और दर्ज हो रहा है नौ बजे

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों की हाजिरी बाॅयोमीट्रिक सिस्टम से बनाने की योजना तकनीकी पेंच में फंसती नजर आ रही है. कई स्कूलों में शिक्षक हाजिरी तो सुबह 8 बजे बना रहे हैं लेकिन टाइम 8.30 बजे व 9 बजे के आसपास शो कर रहा. अभी ट्रायल के रूप में हर प्रखंड […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों की हाजिरी बाॅयोमीट्रिक सिस्टम से बनाने की योजना तकनीकी पेंच में फंसती नजर आ रही है. कई स्कूलों में शिक्षक हाजिरी तो सुबह 8 बजे बना रहे हैं लेकिन टाइम 8.30 बजे व 9 बजे के आसपास शो कर रहा. अभी ट्रायल के रूप में हर प्रखंड के 10 विद्यालयों में शिक्षकों की बाॅयोमीट्रिक्स हाजिरी बन रही है.
नवंबर तक इसे अनिवार्य रूप से लागू करना है. बताया जा रहा है कि प्रारंभिक चरण में सर्विस यूजर नेटवर्क प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं. बाॅयोमीट्रिक्स हाजिरी के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इन स्कूलों को ई विद्या वाहिनी योजना से दिये गये टैब से जोड़ा है. इसके लिए सिम व इंटरनेट विभाग ने उपलब्ध कराया है. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में नेटवर्क की समस्या के कारण शिक्षकों की हाजिरी का टाइम बदल जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola