बागबेड़ा में मोबाइल दुकानदार के पेटीएम का बारकोड बदलकर की ठगी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बागबेड़ा सिद्धू-कान्हू मैदान के पास रहने वाले सह डीबी रोड में टेबुल पर मोबाइल दुकान चलाने वाले शुभम कुमार सिंह के पेटीएम का बारकोड बदलकर 10,790 रुपये की ठगी कर ली गयी. घटना के बाद शुभम ने पेटीएम का बारकोड देने वाले सेल्समैन सुनील तथा साकची स्थित पेटीएम कार्यालय के टीएल सन्नी भाटिया […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बागबेड़ा सिद्धू-कान्हू मैदान के पास रहने वाले सह डीबी रोड में टेबुल पर मोबाइल दुकान चलाने वाले शुभम कुमार सिंह के पेटीएम का बारकोड बदलकर 10,790 रुपये की ठगी कर ली गयी. घटना के बाद शुभम ने पेटीएम का बारकोड देने वाले सेल्समैन सुनील तथा साकची स्थित पेटीएम कार्यालय के टीएल सन्नी भाटिया को घटना की जानकारी दी, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला. इसके बाद उसने जानकारी बिष्टुपुर साइबर थाना को दी.
26 को लिया था नया बारकोड, मैसेज आता था पर रुपये किसी और के खाते में हो जाता था ट्रांसफर. शुभम कुमार सिंह के अनुसार डीबी रोड में दुकान टूटने के बाद वह टेबुल लगाकर अपना काम करता था. उसका बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित बैंक ऑफ इंडिया में खाता है. उसने ग्राहकों की सुविधा के लिए पेटीएम का बारकोड लिया था. पुराना बारकोड की तीथि समाप्त होने के बाद 26 अगस्त को उसने नया बारकोड लिया.
पेटीएम के सेल्समैन सुनील ने उसे बारकोड दिया. 26 अगस्त के बाद जो भी पेटीएम से ट्रांजेक्शन हो रहे थे, उसका मैसेज उसके मोबाइल पर आता था, लेकिन राशि सरायकेला के बुरुडीह निवासी बलराम प्रधान के खाता में जमा हो रही थी. मामले की जानकारी उसने सेल्समैन और टीएल को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
10 सितंबर को हुई घटना की जानकारी
शुभम ने बताया कि दस सितंबर को वह साकची बाजार में माेबाइल का सामान खरीदने गया था. इस दौरान उसकी दुकान पर मनीष तिवारी बकाया राशि देने पहुंचा. साकची बाजार में रहने की वजह से उसने मनीष को पेटीएम के जरिये रुपये ट्रांसफर करने को कहा. कुछ देर बाद दस हजार रुपये ट्रांसफर का मैसेज मिला. मैसेज के बाद उन्होंने खाता चेक किया, तो राशि नहीं पहुंची थी. इसके बाद उसने बारकोड देने वाले सुनील को घटना की जानकारी दी. सुनील ने एक दो दिनों में मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola