स्नातक व स्नातकोत्तर में सभी छात्रों का होगा प्रवेश
जमशेदपुर : राज्यपाल की समीक्षा बैठक के दौरान कोल्हान विवि में हुए पीएचडी घोटाले का मुद्दा भी उठा. राज्यपाल ने कहा कि इस मामले में कुलपति अपने स्तर से कार्रवाई करें. इसके अलावा स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए कहा गया. कुलपति ने राज्यपाल के समक्ष […]
जमशेदपुर : राज्यपाल की समीक्षा बैठक के दौरान कोल्हान विवि में हुए पीएचडी घोटाले का मुद्दा भी उठा. राज्यपाल ने कहा कि इस मामले में कुलपति अपने स्तर से कार्रवाई करें. इसके अलावा स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए कहा गया. कुलपति ने राज्यपाल के समक्ष घंटी आधारित शिक्षकों को पीजी कक्षाएं आवंटित करने का मुद्दा उठाया. राज्यपाल ने कहा कि इस संबंध में विवि राजभवन को प्रस्ताव बनाकर भेजे. इसके अलावा जेपीएससी की अोर से निकाली गयी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में रिक्त पदों के मुकाबले बेहद कम सीटों का उल्लेख किये जाने का मुद्दा भी उठाया गया. यूजी व पीजी की कक्षाएं सेकेंड शिफ्ट में भी चलेंगी. इसके लिए पुस्तकालयों को खुला रखने से लेकर लाइटिंग व पेयजल तक की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए