जेम्काे के कबाड़ी को जादूगाेड़ा में लूटा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जादूगाेड़ा पेट्राेल पंप के पास दाे माेटरसाइकिल पर सवार सात-आठ युवकाें ने टेल्काे थाना अंतर्गत जेम्काे बस स्टैंड में रहनेवाले शंभू प्रसाद के साथ मारपीट कर लूटपाट की. इस क्रम में उन्हें गंभीर रूप से घायल भी कर दिया. शंभू से उनकी बाइक जेएच-05 बीए 9315, माेबाइल आैर 8240 रुपये छीन कर अपराधी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जादूगाेड़ा पेट्राेल पंप के पास दाे माेटरसाइकिल पर सवार सात-आठ युवकाें ने टेल्काे थाना अंतर्गत जेम्काे बस स्टैंड में रहनेवाले शंभू प्रसाद के साथ मारपीट कर लूटपाट की. इस क्रम में उन्हें गंभीर रूप से घायल भी कर दिया. शंभू से उनकी बाइक जेएच-05 बीए 9315, माेबाइल आैर 8240 रुपये छीन कर अपराधी सुंदरनगर की आेर फरार हाे गये. गंभीर रूप से घायल शंभू प्रसाद काे इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया है. शंभू प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल के पास ही पुलिस पेट्राेलिंग गाड़ी भी खड़ी थी, जिसने अपराधियाें काे पकड़ने में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं दिखायी.

आपके शहर में

विज्ञापन
पुलिस काे दिये बयान में शंभू प्रसाद ने बताया कि वह कंडम गाड़ी की खरीद के लिए धालभूमगढ़ गये थे. लाैटने के क्रम में जादूगाेड़ा हाेते हुए जेम्काे लाैट रहे थे. इसी क्रम में उन्हें जादूगाेड़ा पेट्राेल पंप के पास सात-आठ की संख्या में अज्ञात युवकाें ने उन्हें राेकने लगे. शायद वे किसी पूजा पंडाल के साथ जुड़े हुए थे. गाड़ी आगे बढ़ा देने पर युवकों ने गाड़ी की चाबी निकाल कर मारपीट शुरू कर दी. उन्हें जमीन पर गिरा कर पीटा और जेब से रुपये व 12 हजार का माेबाइल निकाल लिया और उनकी बाइक लेकर फरार हाे गये. जादूगोड़ा पुलिस ने सूचना परिजनों को दी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola