टाटा मोटर्स में इस माह सात बदलाव

Updated at : 01 Sep 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स में इस माह सात बदलाव

जमशेदपुर : सितंबर माह में टाटा मोटर्स में सात अहम बदलाव होंगे. इसके तहत कंपनी के अधिकारियों का पांच दिन का कार्य दिवस होगा. इसके अलावा यूनियन के चंदे के राशि में बदलाव, कर्मचारियों की ड्यूटी के समय में बदलाव बोनस समझौता दुर्गा पूजा से पहले करने, चार से ज्यादा कमेटी गठन तथा इन और […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : सितंबर माह में टाटा मोटर्स में सात अहम बदलाव होंगे. इसके तहत कंपनी के अधिकारियों का पांच दिन का कार्य दिवस होगा. इसके अलावा यूनियन के चंदे के राशि में बदलाव, कर्मचारियों की ड्यूटी के समय में बदलाव बोनस समझौता दुर्गा पूजा से पहले करने, चार से ज्यादा कमेटी गठन तथा इन और आउट पंच अलग करना शामिल है.
अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन छुट्टी
एक सितंबर से अधिकारियों के लिए पांच दिन का कार्य सप्ताह शुरू होगा. पंचिंग के समय में भी बदलाव किया गया है. शाम में 5:40 बजे आउट पंच करने वाले कंपनी के अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन छुट्टी मिलेगी. महीने के दो दिन शनिवार या सोमवार को भी छुट्टी ले सकते हैं. सुपरवाइजर से लेकर कंपनी के एल 6 स्तर के अधिकारी सप्ताह में पांच दिन कार्य करेंगे.
20 से 40 रुपये होगा यूनियन चंदा
सितंबर माह से टाटा मोटर्स यूनियन के कर्मचारियों को यूनियन की चंदा राशि 20 रुपये की जगह 40 रुपये कटेगी. पांच तारीख को कर्मचारियों को स्लिप कटने पर इसका पता चलेगा.
कर्मचारियों की ड्यूटी के समय में बदलाव : इस माह में कर्मियों की ड्यूटी के समय में बदलाव होने वाला है. इसके तहत 15 मिनट का पहला और 10 मिनटे का दूसरा टी टाइम होगा. ए शिफ्ट सुबह 5: 45 से दिन के 2.15 बजे, बी शिफ्ट दोपहर 2.15 से रात 10.45 बजे, सी शिफ्ट रात 10.45 से सुबह 5: 45 बजे और जनरल शिफ्ट का समय सुबह 8:30 से शाम 5 बजे की होगी.
बोनस समझौता भी पहले : इस साल बोनस समझौता दुर्गापूजा से पहले ही होगा. पूर्व से चली आ रही परंपरा को प्रबंधन-यूनियन समाप्त करना चाहते हैं.
नाश्ते में होगा बदलाव : कर्मियों को कैंटीन में नाश्ते का नया आइटम नाश्ता शामिल होगा नाश्ते की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जायेगा.
गठित होगी यूनियन की कमेटी : इस माह यूनियन की चार से ज्यादा कमेटियों का गठन किया जायेगा. इनमें टाउन, कैंटीन, अस्पताल और सेफ्टी कमेटी शामिल है. इन कमेटियों में यूनियन नेताओं को शामिल किया जायेगा. पहले भी उन्हें जगह मिलती रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola