रेलवे के सफाई कर्मचारियों का भी होगा बीमा, जल्द खुलेंगे बैंक खाते
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2018 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर कार्यरत सफाई कर्मियों का बीमा कराया जायेगा. जिन कर्मियों का अब तक बैंक अकाउंट नहीं खुला है, उनका खाता भी खुलवाया जायेगा. टाटानगर स्टेशन का शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे दक्षिण पूर्व जोन के सीसीएम पीके साहू ने सफाई कर्मियों से मुलाकात के उपरांत सफाई ठेकेदार के मुंशी को यह […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर कार्यरत सफाई कर्मियों का बीमा कराया जायेगा. जिन कर्मियों का अब तक बैंक अकाउंट नहीं खुला है, उनका खाता भी खुलवाया जायेगा. टाटानगर स्टेशन का शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे दक्षिण पूर्व जोन के सीसीएम पीके साहू ने सफाई कर्मियों से मुलाकात के उपरांत सफाई ठेकेदार के मुंशी को यह बात कही थी.
उन्होंने 15 सितंबर तक सभी सफाइकर्मियों का बीमा कराने को कहा है, ताकि काम के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सके.
रेलवे बोर्ड पहुंची जलियांवाला बाग को प्रतिदिन चलाने की मांग. टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग एक बार फिर रेलवे बोर्ड पहुंची है. चक्रधरपुर मंडल से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांग को लेकर रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है.
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया ने स्टेशन डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. डायरेक्टर ने ज्ञापन को चक्रधरपुर मंडल भेजा था, जहां से एक बार पुन: मांग को बोर्ड भेजा गया है.
रक्षाबंधन को लोकल ट्रेनों में दिखी भीड़. रक्षाबंधन को लेकर रविवार को लोकल ट्रेनों में लोगों की काफी भीड़ रही. बंगाल जाने वाले ज्यादातर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ रही. वहीं जनशताब्दी में सीट नहीं होने पर दर्जनों यात्रियों ने जुर्माना देकर टिकट बनाया. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान सक्रिय रहे.
बाढ़ पीड़ितों के लिए मेंस कांग्रेस चला रही है अभियान. मेंस कांग्रेस केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रेलवे कॉलोनियों में अभियान चला कपड़ा और अनाज एकत्र कर रही है. वहीं चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न रेलखंड पर मंगलवार से अभियान शुरू किया जायेगा. यह जानकारी मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन ने दी. वेतन कटौती पर रेलवे ने मांगा सुझाव.
चक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों से सुझाव मांगा गया है कि वे एक दिन या आधे दिन का वेतन केरल के बाढ़ पीड़ितों को देंगे. पूर्व में दक्षिण-पूर्व जोन से रेलकर्मियों का आधे दिन का वेतन सहायता कोष में देने का आदेश हुआ था. बाद में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने एक दिन का वेतन देने का आह्वान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




