छात्रों ने कहा- छात्रवृत्ति रोकने से हमारे सर्टिफिकेट फंसे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : राज्य के बाहर पढ़ने वाले स्टूडेंट को समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति बंद करने से जिले के 750 विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है. सैकड़ों स्टूडेंट द्वारा कोर्स पूरा करने के बाद भी भुगतान नहीं होने पर कॉलेज प्रबंधन ने सर्टिफिकेट रोक लिया है. इधर, छात्रवृत्ति की राशि रोकने के खिलाफ […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : राज्य के बाहर पढ़ने वाले स्टूडेंट को समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति बंद करने से जिले के 750 विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है.
सैकड़ों स्टूडेंट द्वारा कोर्स पूरा करने के बाद भी भुगतान नहीं होने पर कॉलेज प्रबंधन ने सर्टिफिकेट रोक लिया है. इधर, छात्रवृत्ति की राशि रोकने के खिलाफ मंगलवार को सैकड़ों स्टूडेंट के साथ झामुमो जिला कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त अमित कुमार से मुलाकात की और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में रामदास सोरेन, संजीव सरदार, बाधराय मार्डी, पिंटू दत्ता, लालटू महतो, कालीपदो गोराई, गोपाल महतो, नेहरू मुर्मू आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन