जेवीएम कार्यकर्ता पर हमला, 1.20 लाख छीना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बाराद्वारी एसबीआइ बैंक के सामने जेवीएम कार्यकर्ता बृज किशोर पांडेय पर जानलेवा हमला कर पॉकेट से 1.20 लाख रुपये छीन लिये. सीतारामडेरा पुलिस ने घायल का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया. बृज किशोर पांडेय ने अमित चौहान व अंशु चौहान समेत अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है. बृज किशोर ने बताया […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बाराद्वारी एसबीआइ बैंक के सामने जेवीएम कार्यकर्ता बृज किशोर पांडेय पर जानलेवा हमला कर पॉकेट से 1.20 लाख रुपये छीन लिये. सीतारामडेरा पुलिस ने घायल का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया. बृज किशोर पांडेय ने अमित चौहान व अंशु चौहान समेत अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है. बृज किशोर ने बताया कि चार वर्ष पूर्व होली में हुई मारपीट के प्रतिशोध में घटना को अंजाम दिया गया है. इधर, एमजीएम अस्पताल में सीतारामडेरा और सिदगोड़ा पुलिस घटना स्थल को लेकर उलझी रही.
बिष्टुपुर से रुपये लेकर लौट रहे थे : बृज किशोर ने बताया कि वह डीजी वर्ल्ड नामक कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं. रविवार को देर रात बिष्टुपुर राम मंदिर के पास महेश नामक क्लाइंट से 1.20 लाख रुपये लेकर अपने बॉस (कंपनी के मालिक) को पहुंचाने जा रहे थे. बाराद्वारी एसबीआइ के पास तीन-चार बाइक पर सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर रुपये छीने. उनका मोबाइल भी तोड़ दिया. किसी तरह से उन्होंने पुलिस और घर वालों को सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










