एमजीएम : नाली विवाद में तलवार से हमला, पांच जख्मी

Updated:
विज्ञापन

रात दस बजे हुई घटना एमजीएम में घायलों को हुआ इलाज जमशेदपुर : एमजीएम थानांतर्गत आनंद विहार कॉलोनी में दो पड़ोसियों ने नाली के विवाद में एक-दूसरे पर तलवार से हमला कर दिया. हमले में दोनों परिवार के पांच लोग जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां सभी का […]

विज्ञापन

रात दस बजे हुई घटना एमजीएम में घायलों को हुआ इलाज

आपके शहर में

विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम थानांतर्गत आनंद विहार कॉलोनी में दो पड़ोसियों ने नाली के विवाद में एक-दूसरे पर तलवार से हमला कर दिया. हमले में दोनों परिवार के पांच लोग जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज हुआ. दोनों पक्ष के लोगों ने एमजीएम थाने में तलवार से हमले की शिकायत दर्ज करायी है. घटना शनिवार रात करीब दस बजे की है. घटना के संबंध में जख्मी राहुल ने बताया कि शनिवार को वह ड्यूटी से घर लौटे, तो पड़ाेस में रहने वाले सुरजीत सिंह के बेटे ने उसके घर आकर कहा कि उसके पिता बुला रहे है. गाड़ी खड़ी करने के बाद वह सुरजीत सिंह से बात करने गये. लेकिन जैसे ही वह उनके गेट पर पहुंचे सुरजीत सिंह तलवार लेकर मारने दौड़े. जिसके बाद वह अपनी जान बचा कर अपने गेट के पास आये और अपनी मां उमा देवी को आवाज लगायी.
राहुल के जोर से चिल्लाने की आवाज सुन कर उसके पिता नागेंद्र सिंह भी बाहर निकले. इसी दौरान सुरजीत सिंह और उनके बेटे ने उनकी मां उमा देवी पर हमला कर दिया. जिससे उनके हाथ में चोट लगी है. वहीं नागेंद्र सिंह को भी चोट लगी है.
वहीं, सुरजीत सिंह ने बताया कि वह नागेंद्र सिंह का पड़ोसी है. दोनों परिवार के बीच नाली को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था. नागेंद्र सिंह ने अपने घर के पास नाली को बनवा लिया था. उसके बाद जब सुरजीत सिंह नाली को बना कर प्लास्टर कराने लगे तो नागेंद्र सिंह और उनका बेटा राहुल विरोध कर दिया. नाली बनने के बाद उन लोगों ने मिल कर अचानक से उनकी पत्नी हरजिंद्र कौर पर तलवार व भुजाली से हमला कर दिया. जिससे उसके गर्दन पर चोट लगी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola