भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में छात्रा ने लगायी फांसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : भुइयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी नेहा कुमारी उर्फ ज्योति (20) ने घर में दुपट्टा का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार की है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि नेहा तीन बार से लगातार मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो रही है. इस कारण वह कई दिनों से तनाव में थी. उसने परिवार […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : भुइयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी नेहा कुमारी उर्फ ज्योति (20) ने घर में दुपट्टा का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार की है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि नेहा तीन बार से लगातार मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो रही है.
इस कारण वह कई दिनों से तनाव में थी. उसने परिवार के लोगों से बातचीत करना भी कम कर दिया था. शुक्रवार को घर के सभी लोग बाहर गये थे. इस दौरान नेहा ने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घर लौटने पर परिजनों ने उसे फंदे से लटका पाया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










