कांग्रेस के पूर्व विधायक शमसुद्दीन खान का इंतकाल

Updated at : 29 Jul 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक शमसुद्दीन खान का इंतकाल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम काे जिला बनाने में अहम याेगदान देनेवाले कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक शमसुद्दीन खान (85) का शनिवार काे सुबह छह बजे टाटा माेटर्स अस्पताल में इंतकाल हाे गया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है. शमसुद्दीन के पार्थिव शरीर को रविवार दोपहर डेढ़ बजे धातकीडीह कब्रिस्तान में […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम काे जिला बनाने में अहम याेगदान देनेवाले कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक शमसुद्दीन खान (85) का शनिवार काे सुबह छह बजे टाटा माेटर्स अस्पताल में इंतकाल हाे गया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है. शमसुद्दीन के पार्थिव शरीर को रविवार दोपहर डेढ़ बजे धातकीडीह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा. शमसुद्दीन पिछले कई दिनाें से निमाेनिया से पीड़ित थे. उनके फेफड़े ने ठीक से काम करना बंद कर दिया था. पहले उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था.
वहां से टाटा माेटर्स के आइसीयू में भर्ती करा दिया गया था. शुक्रवार काे उनकी तबीयत काफी बिगड़ गयी थी. निधन की खबर मिलते ही ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह आैर जगदीश नारायण चाैबे टाटा माेटर्स अस्पताल आैर उनके घर पहुंचे. जमशेदपुर की सभी मस्जिदाें से शमसुद्दीन खान के इंतकाल की खबर प्रसारित की गयी. उनके पार्थिव शरीर टाटा माेटर्स के शीतगृह में रखा गया है.
रविवार काे सुबह साढ़े आठ बजे पार्थिव शरीर काे उनके धातकीडीह राेड नंबर एक तालाब के पास स्थित आवास में लाया जायेगा. यहां विधि-विधान आैर लाेगाें के दर्शनार्थ रखा जायेगा. दाेपहर 12 बजे जनाजे की नमाज धातकीडीह फैजुल उलूम मक्का मस्जिद में पढ़ी जायेगी. इसके बाद डेढ़ बजे उन्हें धातकीडीह कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा.
दंगों के बाद स्थापित किया था सौहार्द्र
1980 में कांग्रेस पार्टी ने जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था. जमशेदपुर में 1979 में हुए दंगाें के बाद सद्भावना समिति का गठन कर आपसी एकता आैर साैहार्द्र स्थापित करने में शमसुद्दीन खान ने अहम भूमिका निभायी, जिसका फल उन्हें पश्चिम जमशेदपुर की जनता ने विधायक बनाकर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola