राम मंदिर चुनाव के बहिष्कार का एलान

Updated at : 24 Jul 2018 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर चुनाव के बहिष्कार का एलान

जमशेदपुर : आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर मैनेजिंग कमेटी के चुनाव के लिए नामांकन करने वाले एम भास्कर गुट के सभी 28 प्रत्याशियों ने सोमवार को सामूहिक रूप से अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके साथ ही भास्कर गुट ने पांच अगस्त को प्रस्तावित चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया है. एसडीओ द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर मैनेजिंग कमेटी के चुनाव के लिए नामांकन करने वाले एम भास्कर गुट के सभी 28 प्रत्याशियों ने सोमवार को सामूहिक रूप से अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके साथ ही भास्कर गुट ने पांच अगस्त को प्रस्तावित चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया है.

एसडीओ द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक अनीस कुमार एवं डी के पांडेय की मौजूदगी में भास्कर गुट ने नामांकन वापसी का निर्णय चुनाव संचालन समिति को सौंप दिया. इसकी वीडियोग्राफी भी करायी गयी. एम भास्कर राव ने आरोप लगाया कि चुनाव संचालन समिति के सदस्य टी आदी नारायण एवं के वेणु गोपाल ने मनमाने तरीके से स्क्रूटनी कर प्रत्याशियों की सूची जारी की. जिसमें आठ प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया. यह फैसला चुनाव संचालन पदाधिकारी के अन्य दो सदस्यों हरिहर राव एवं वाई नागेश्वर राव के गैर मौजूदगी में लिया गया. इस मौके पर भास्कर गुट से जुड़े लोगों ने आदि नारायण एवं के वेणु गोपाल पर कई गंभीर आरोप लगाये.
कुछ सदस्य उग्र भी हो गये, जिन्हें पर्यवेक्षक के आदेश पर बाहर निकालने के साथ हंगामा नहीं करने की चेतावनी दी गयी. पर्यवेक्षक ने हंगामा करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. सामूहिक रूप से नामांकन वापस लेने के बाद भास्कर गुट के लोगों ने बाहर आकर मंदिर परिसर में टी आदी नारायण,के वेणु गोपाल और सीएच शंकर राव के नाम को लेकर नारे भी लगाये. चुनाव पर्यवेक्षक की ओर से चुनाव संचालन पदाधिकारियों से आपस में बैठक कर सामूहिक रूप से नामांकन वापसी पर निर्णय लेकर रिपोर्ट देने को कहा गया है. इस पर टी आदि नारायण ने कहा कि गुरुवार को चुनाव संचालन पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया जायेगा.
एसडीओ को रिपोर्ट देंगे पर्यवेक्षक
जमशेदपुर. पर्यवेक्षक अनीस कुमार एवं डीके पांडेय ने कहा कि 18 लोगों को चुनाव में हिस्सा नहीं लेने देने व वोट के अधिकार से वंचित करना देश के संविधान में भी नहीं है. एसडीओ ने स्पष्ट आदेश दिया गया कि था कि दोनों पक्षों की सहमति होने पर ही चुनाव होगा. हम रिपोर्ट एसडीओ मैडम को सौंपेंगे. इसके बाद जो आदेश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी.
शंकर राव ने अध्यक्ष पद से नाम लिया वापस
जमशेदपुर. नामांकन वापसी के अंतिम दिन कुल सात लोगों ने अपना नामांकन वापस लिया. इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बुरुनाथ राव के अलावा सीएच शंकर राव (अध्यक्ष), एन नरसिंह राव (जनरल सेक्रेटरी), पी लक्ष्मण राव, डी रविशंकर राव, कैलाश रामू एवं एम श्रीनिवास राव (कमेटी मेंबर) शामिल हैं. सीएच शंकर राव ने अध्यक्ष व महासचिव दोनों पदों के लिए नामांकन किया था, उन्होंने अध्यक्ष पद से नाम वापस ले लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola