नक्शा विचलन में तीन निर्माणाधीन बिल्डिंग सील

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : नक्शा विचलन कर बनायी गयी तीन इमारतों को जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने सोमवार को सील कर दिया. पहली कार्रवाई टुइलाडुंगरी में रामसकल यादव की निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत पर की गयी. उसे सील करने के साथ काशीडीह मोहम्मडन लाइन तथा मस्जिद रोड, गोलमुरी में भी एक-एक भवन को सील किया गया. सभी भवनों […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : नक्शा विचलन कर बनायी गयी तीन इमारतों को जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने सोमवार को सील कर दिया. पहली कार्रवाई टुइलाडुंगरी में रामसकल यादव की निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत पर की गयी. उसे सील करने के साथ काशीडीह मोहम्मडन लाइन तथा मस्जिद रोड, गोलमुरी में भी एक-एक भवन को सील किया गया.
सभी भवनों का निर्माण नक्शा विचलन कर किया जा रहा था.कार्रवाई के दौरान अक्षेस के नगर प्रबंधक ज्योतिपुंज पांडेय और पुलिस बल मौजूद था. उधर, विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि नक्शा विचलन कर भवन निर्माण की प्रवृत्ति पर प्रभावी लगाम लगाने के लिए निर्माण क्षेत्र से जुड़े सभी हित समूहों के साथ बैठक की जायेगी. शहर के बिल्डर्स तथा जेएनएसी में पंजीकृत वास्तुकारों, एलटीपी के साथ भी बैठक कर विचार किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola