टाटा की सुविधा नाकाफी जमशेदपुर बने निगम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : झामुमाे के प्रवक्ता सह बहरागाेड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि पूरे देश में तीसरे मत का अधिकार लाेगाें काे प्राप्त है, सिर्फ जमशेदपुर में ऐसा संभव नहीं हाे पा रहा. जमशेदपुर में नगर निगम की स्थापना की जानी चाहिए. टाटा ग्रुप शहर में जाे सुविधाएं प्रदान कर रहा है, वह नाकाफी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : झामुमाे के प्रवक्ता सह बहरागाेड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि पूरे देश में तीसरे मत का अधिकार लाेगाें काे प्राप्त है, सिर्फ जमशेदपुर में ऐसा संभव नहीं हाे पा रहा. जमशेदपुर में नगर निगम की स्थापना की जानी चाहिए. टाटा ग्रुप शहर में जाे सुविधाएं प्रदान कर रहा है, वह नाकाफी है.
शनिवार काे पत्रकाराें से निर्मल गेस्ट हाउस में बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि टाटा कंपनी आैर सरकार के बीच गुपचुप समझाैता हुआ. बाद में नगर विभाग ने किसी समझाैते से इनकार किया. सरकार यह बताये कि किन परिस्थितियाें में इस मामले में प्रमुख दखलदार वह हाे गयी आैर टाटा कंपनी वहां से हट गयी.
मामले काे पेचीदा बनाने में टाटा कंपनी की मुख्य भूमिका रही है. जमशेदपुर की तरह आैर भी कई शहराें में स्टील समेत अन्य आैद्याेगिक इकाइयां हैं, वहां भी लाेगाें काे तीसरे मत का अधिकार मिला है, ताे फिर यहां क्याें नहीं?.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन