नहीं चलेगी मध्यम/ लंबी दूरी की बसें, मिनी बस अौर टेंपो

Updated at : 05 Jul 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं चलेगी मध्यम/ लंबी दूरी की बसें, मिनी बस अौर टेंपो

जमशेदपुर : बंद में जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा देने का भरोसा देते हुए वाहनों का परिचालन सामान्य दिनों की तरह करने की अपील की है, लेकिन नुकसान के खतरे अौर सवारी नहीं आने को देखते हुए लंबी-मध्यम दूरी की बसें, मिनी बस अौर टेंपो का परिचालन बंद रहेगा. मध्यम एवं लंबी दूरी के बस […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बंद में जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा देने का भरोसा देते हुए वाहनों का परिचालन सामान्य दिनों की तरह करने की अपील की है, लेकिन नुकसान के खतरे अौर सवारी नहीं आने को देखते हुए लंबी-मध्यम दूरी की बसें, मिनी बस अौर टेंपो का परिचालन बंद रहेगा. मध्यम एवं लंबी दूरी के बस मालिकों का कहना है कि सभी विपक्षी दलों के एक साथ बंद बुलाने से बंद के सफल होने की उम्मीद है, जिसके कारण सवारी घर से नहीं निकलेगी. सवारी नहीं आने की स्थिति में खाली बस चलाना संभव नहीं होगा. साथ ही बस चलाने की स्थिति में शीशा फोड़ने या अन्य नुकसान का खतरा है.

बस मालिक नहीं चाहते हैं कि बस का परिचालन बंद रखें, लेकिन सवारी के नहीं आने तथा नुकसान की आशंका को देखते हुए दिन की मध्यम दूरी के साथ-साथ शाम में लंबी दूरी की लगभग साढ़े चार सौ बसों का परिचालन भी मुश्किल लग रहा है. दूसरी अोर टेंपो चालकों का कहना है कि बंद के दौरान तोड़फोड़ की आशंका रहती है. साथ ही झामुमो द्वारा सभी स्टैंड में टेंपो के परिचालन को बंद रखने का नोटिस दिया गया है, जिसे देखते हुए शहर में टेंपो गुरुवार को नहीं चलेंगे.

संपूर्ण विपक्षी दलों द्वारा आहूत बंद में सवारी नहीं आने की संभावना है. साथ ही बस चलाने पर तोड़फोड़ की भी आशंका है, जिसके कारण बस मालिकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा का भरोसा दिया जा रहा है, लेकिन सवारी नहीं आने की स्थिति में खाली बस को चलाना संभव नहीं है, जिसे देखते हुए बंद के दौरान मध्यम एवं लंबी दूरी की लगभग साढ़े चार सौ बसों का परिचालन होना मुश्किल है.
उपेंद्र शर्मा, संरक्षक
प्रशासन द्वारा 25 मिनी बसें विधि व्यवस्था ड्यूटी के लिए ली गयी है. साथ ही बंदी के में सवारी नहीं मिलेगा अौर शीशा फूटने की स्थिति में बस मालिक को आमदनी से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा, जिसके कारण गुरुवार को मिनी बसों का परिचालन नहीं हो पायेगा.
संजय पांडेय, अध्यक्ष
बंद में तोड़फोड़ की संभावना रहती है, जिससे नुकसान उठाना पड़ेगा. साथ ही झामुमो द्वारा टेंपो नहीं चलाने का नोटिस दिया गया है, जिसे देखते हुए गुरुवार को शहर में चौदह हजार टेंपो नहीं चलेंगे. स्कूली बच्चों को ले जाने वाले टेंपो चालक भी टेंपो चलाने के लिए तैयार नहीं हैं अौर अभिभावकों को सूचित किया गया है.
श्याम किंकर झा, महामंत्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola