सीतारामडेरा: 8वीं की छात्रा ने फांसी लगायी
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थानांतर्गत देवनगर की रहने वाली स्नेहा कुमारी ने अपने ही घर में साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. स्नेहा केरला पब्लिक स्कूल, एनएमएल की कक्षा 8वीं की छात्रा थी. शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया है. घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे की है. घटना के […]
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थानांतर्गत देवनगर की रहने वाली स्नेहा कुमारी ने अपने ही घर में साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. स्नेहा केरला पब्लिक स्कूल, एनएमएल की कक्षा 8वीं की छात्रा थी. शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया है. घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे की है. घटना के संबंध में स्नेहा की मां ने बताया कि सोमवार को वह स्कूल नहीं गयी थी. दोपहर में वह उसके साथ ही खाना खायी. उसके बाद शाम को वह चाय बना कर पिलायी.
आपके शहर में
चाय पीने के बाद स्नेहा की मां अपने दुकान चली गयी. वहीं मां के जाने के दौरान उसे सात बजे दुकान आने की बात कही थी. मां के जाने के बाद उसके दोनों भाई भी ट्यूूशन के लिए चला गया. उसी दौरान खुद को घर पर अकेला पा कर स्नेहा ने साड़ी की मदद से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. जब शाम करीब सात बजे उसके भाई ट्यूशन पढ़ कर घर आया, तो स्नेहा ने दरवाजा नहीं खोला. उसके बाद जब भाई ने खिड़की से घर के भीतर देखा, तो पाया कि उसकी बहन फंदे से लटकी हुई है. उसके बाद वह इसकी जानकारी अपनी मां को दुकान पर जा कर दी. इसके बाद सभी लोग घर पर आये. आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ कर सभी घर में प्रवेश किये. इसके बाद स्नेहा को फंदे से उतार कर एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए