टाटा समझ सीकेपी में चलती ट्रेन से कूदे रेलवे डॉक्टर

जमशेदपुर/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर को टाटानगर स्टेशन समझ टाटानगर रेलवे अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ सुशील कुमार बेहरा व उनके पुत्र चलती ट्रेन से चक्रधरपुर में कूद गये. जिससे मेडिकल ऑफिसर के सिर में गंभीर चोट लगी है. वहीं उनका पुत्र मामूली रूप से चोटिल हो गया. वे लोग मुंबई- हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से टाटानगर […]
जमशेदपुर/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर को टाटानगर स्टेशन समझ टाटानगर रेलवे अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ सुशील कुमार बेहरा व उनके पुत्र चलती ट्रेन से चक्रधरपुर में कूद गये. जिससे मेडिकल ऑफिसर के सिर में गंभीर चोट लगी है. वहीं उनका पुत्र मामूली रूप से चोटिल हो गया. वे लोग मुंबई- हावड़ा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से टाटानगर आ रहे थे. चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में पिता-पुत्र का प्राथमिक इलाज कर उन्हें तामोलिया (जमशेदपुर) स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर कर दिया गया.
उन्हें विशेष सैलून से टाटानगर भेजा गया. गंभीर चोट होने के कारण उनके सिर का ब्रह्मानंद नारायण हृदयालय में ऑपरेशन करना पड़ा. घटना गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे की है. नींद से जग कर अचानक ट्रेन से कूद गये. जानकारी के अनुसार, डॉ बेहरा पुत्र सात्विक के संग ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से राउरकेला से टाटानगर आ रहे थे. डॉक्टर बेहरा के बेटे की एनआइटी राउरकेला में काउंसिलिंग थी. ट्रेन में दोनों गहरी नींद में सो गये थे. सुबह 7.50 बजे जब चक्रधरपुर से ट्रेन खुलने लगी,तो डॉ बेहरा व उनके पुत्र की आंख खुली. नींद से तुरंत जगने के कारण डॉ बेहरा को लगा कि वे टाटानगर स्टेशन पहुंच गये हैं और आगे के लिए ट्रेन खुल चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




