Advertisement
96 घंटों में 2.8 डिग्री बढ़ा पारा
जमशेदपुर. जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. […]
जमशेदपुर. जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है. पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा.
वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा. गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा था. वहीं न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पिछले 96 घंटों में तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है. मौसम में आर्द्रता अधिकतम 64 फीसदी से लेकर न्यूनतम 13 फीसदी तक रिकार्ड की गयी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement