Advertisement
रामार्चा पूजा : प्रसाद ग्रहण करने मुंडा समेत हजारों पहुंचे
जमशेदपुर: मंत्री सरयू राय के बिष्टुपुर आवास पर आयोजित रामार्चा पूजा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई गणमान्य लोग अौर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. प्रसाद ग्रहण करने के लिए दिन भर मिलानी हॉल में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. लगभग 30 हजार लोगों के […]
जमशेदपुर: मंत्री सरयू राय के बिष्टुपुर आवास पर आयोजित रामार्चा पूजा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई गणमान्य लोग अौर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. प्रसाद ग्रहण करने के लिए दिन भर मिलानी हॉल में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. लगभग 30 हजार लोगों के प्रसाद ग्रहण किया.
रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर सरयू राय ने रामार्चा पूजा की थी. सोमवार को रुद्राभिषेक किया. दोपहर में महाप्रसाद की व्यवस्था की गयी थी. प्रसाद तैयार करने के लिए हर वर्ष की तरह भोजपुर के शाहपुर से दो दर्जन कारीगरों की टीम पहुंची हुई थी.
प्रसाद ग्रहण करने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक मेनका सरदार, विधायक कुणाल षाड़ंगी, विधायक लक्ष्मण टुडू, बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जयनंदू, टाटा स्टील के वीपी सुनील भास्करन, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेस के हेड रितुराज सिन्हा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, टेल्को यूनियन के पूर्व महामंत्री चंद्रभान प्रसाद, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष पीएन सिंह व रघुनाथ पांडेय, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, खेमलाल चौधरी, कुलवंत सिंह बंटी, मिथलेश सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, नंदजी प्रसाद, विकास सिंह, रतन महतो, निखार सबलोक, शंकर दयाल सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल हुए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement