ePaper

युवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये मिलेगा फ्री कौशल प्रशिक्षण, ऐसे करें अप्लाई

Updated at : 04 May 2025 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
Block Level Institute for Rural Skill Acquisition

Block Level Institute for Rural Skill Acquisition

Hemant Soren Gift: झारखंड में राज्य सरकार युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार के लिये मुफ्त कौशल प्रशिक्षण दे रही है. इसका लाभ उठाने के लिये युवाओं को झारखंड कौशल विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift: झारखंड में राज्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिये कई योजनाएं चलायी जा रही है. इन योजनाओं के तहत व्यक्ति को रोजगार, शिक्षा, कृषि,स्वास्थ्य सहित कई अन्य क्षेत्रों में लाभ मिलता है. सरकार की इन्हीं में से एक है “ग्रामीण कौशल अधिग्रहण के लिए ब्लॉक स्तरीय संस्थान (BIRSA)”, जो “मुख्यमंत्री सारथी योजना” का एक घटक है. इसके तहत सामान्य और आरक्षित दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों को निःशुल्क, स्थानीय कौशल प्रशिक्षण प्रदान दिया जाता है. यह योजना उन लोगों के लिये खास है, जो अपने स्थानीय क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेना और काम करना पसंद करते हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कौन कर सकते हैं आवेदन

इस योजना के लिये सामान्य और आरक्षित दोनों श्रेणियों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. लेकिन आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों की आयु 18 से 35 साल तक होनी चाहिये. जबकि एससी/एसटी/ओबीसी जैसे आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों की आयु 50 साल तक की होनी चाहिये. सभी आवेदकों के पास झारखंड का आवासीय प्रमाण पत्र होना आवश्यक है. आवेदन करने के दौरान आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इनमें आवेदक का आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं.

क्या है युवाओं के लिये लाभ

श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग की यह योजना कई मायनों में लाभकारी है. इस योजना के तहत युवाओं को स्थानीयकृत प्रशिक्षण दिया जाता है. इससे युवा ब्लॉक स्तर पर स्थापित कौशल विकास केंद्र तक अपनी आसान पहुंच सुनिश्चित करते हैं. इसके साथ ही प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं के सामने रोजगार के कई अवसर खुल जाते हैं. सरकार द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को नौकरी और स्व-रोजगार के लिये सहायता भी दी जाती है. इसके अलावा, प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को रुचि के आधार पर ट्रेड चुनने का अवसर मिलता है और लाभार्थियों को निःशुल्क पुस्तिकाएं व आवश्यक सामग्री भी दी जाती है.

इसे भी पढ़ें सदर अस्पताल के इन चिकित्सकों और कर्मचारियों पर एक्शन के लिये तैयार एसीबी, विभाग से की शिकायत

कैसे करें अप्लाई

  • इस योजना के लिये आवेदन करने के लिये सबसे पहले आप झारखंड कौशल विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां ‘पंजीकरण’ टैब में दिख रहे ‘उम्मीदवार पंजीकरण’ पर क्लिक करें.
  • फिर, अपना विवरण जैसे नाम, पासवर्ड, पहचान प्रकार (जैसे, आधार), पहचान संख्या, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर अपनी प्रोफाइल बना लें.
  • इसके बाद एसएमएस और ईमेल के माध्यम से आवेदक आईडी और पासवर्ड लेने के लिए सबमिट करें.
  • अब अपना नाम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें और आईडी को सक्रिय करने के लिए अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करें.
  • यहां लॉगिन करने के बाद, आप ‘पंजीकरण’ लिंक पर पहुंच जाएंगे. यहां आप अपनी डिटेल्स और ऑप्शनल बैंक खाता दर्ज करें.
  • फिर, आप अपना पता और शैक्षणिक विवरण भरें.
  • इसके बाद सभी जानकारी प्रशिक्षण सेवा प्रदाता (टीएसपी) पर सेव कर लें और सबमिट कर दें.
  • अंतिम सबमिशन करने के बाद सिस्टम एक यूनिक पंजीकरण आईडी जेनरेट करेगी. इसके बाद पंजीकरण सफल होने पर आपको एसएमएस और ईमेल के माध्यम से अधिसूचना भेजी जाएगी.

इसे भी पढ़ें

रांची में रिटायर आर्मी कर्मी के साथ धोखाधड़ी, एटीएम से निकाले गये 1 लाख 30 हजार रूपये

डायन बिसाही का आरोप लगाकर कोरवा जनजाति के सात लोगों को पीटा, 17 पर केस दर्ज

आधार कार्ड को लेकर आया बड़ा अपडेट, हर जिले में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र

बाइकर्स गैंग का बढ़ता आतंक, व्यवसायी पर खुजली पाउडर फेंककर छीने बैग में रखे तीन लाख रूपये

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola