केरेडारी में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

मृतका का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केरेडारी में सुनीता देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

केरेडारी. थाना क्षेत्र के केरेडारी गांव में 11 सितंबर को एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका की पहचान सुनीता देवी(32 वर्ष, पति स्व बैजनाथ साव) के रूप में हुई. केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. बताया गया कि मृतका के पति का करीब दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था. वह मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण -पोषण कर रही थी.

बीती रात लगभग तीन बजे उसका शव उसके घर की गली में छत पर लगे एक हुक से लटका पाया गया. महिला का पैर जमीन पर मुड़ा हुआ था. इससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है. मृतका की बेटी ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें उसने प्रेम साव पर हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola