SIR 2026: हजारीबाग में 4.76 लाख लोगों को नोटिस, 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं तो 12 दस्तावेजों से देना होगा दावा
बैठक में डीसी,नगर आयुक्त व एसडीओ | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के तहत 4.76 लाख लोगों को नोटिस जारी। अब 12 वैध दस्तावेजों के जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका मिलेगा।
हजारीबाग: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मतदाता सूची प्रेक्षक सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने की. बैठक में दावा-आपत्ति, फॉर्म-6, मैपिंग और अनमैपिंग की स्थिति की समीक्षा की गयी.
आपके शहर में
आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि SIR-2026 को सफल बनाने में राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है. उन्होंने पात्र नागरिकों को जागरूक करने और अधिक से अधिक योग्य लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की.
2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं तो 12 दस्तावेजों का सहारा
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अनमैपिंग और वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने से जुड़ी समस्याएं आयुक्त के समक्ष रखीं. इस पर आयुक्त ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष कैंप लगाये जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं होने वाले नागरिक निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से किसी एक वैध दस्तावेज के माध्यम से अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं. प्रशासन का उद्देश्य पात्र नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया की जानकारी देकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है.
यह भी पढ़ें: बरही-चौपारण NH पर जाम ने बढ़ायी लोगों की परेशानी, 24 घंटे में सड़क सुधारने का अल्टीमेटम
4.76 लाख लोगों को दिया गया नोटिस
उपायुक्त हेमंत सती ने बताया कि जिले में करीब 4.76 लाख लोगों को नोटिस दिया गया है, जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं था. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों की जानकारी दी और आम लोगों को इसके बारे में जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की.
आयुक्त ने कहा कि करीब 23 वर्षों बाद हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने राजनीतिक दलों और प्रशासन के बीच समन्वय के साथ प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: Ranchi आने वाली ट्रेन के टाइम में बदलाव, सफर से पहले जरूर जान लें नया समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए