हजारीबाग: मायके की राह में मौत ने रोका रास्ता, हाइवा की टक्कर में महिला की मौत; युवती गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जुटे लोगों को समझती पुलिस | Prabhat Khabar Network

विष्णुगढ़ के जमनीजारा के पास हाइवा की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा की मांग की।

विज्ञापन

विष्णुगढ़: हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जमनीजारा के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतका की पहचान बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कर्री खुर्द निवासी फागुनी देवी (30) पति डुमरचंद प्रजापति के रूप में हुई है. दुर्घटना में जरकुंडा (कोनार डैम) निवासी सीमा कुमारी (18) भी गंभीर रूप से घायल हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सवारी गाड़ी को साइड से रगड़ते हुए हाइवा ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार फागुनी देवी सवारी गाड़ी से अपने मायके बनासो के बसरियाटांड़ जा रही थीं. इसी दौरान जमनीजारा के पास विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने सवारी गाड़ी को साइड से रगड़ते हुए जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के कारण फागुनी देवी सवारी गाड़ी से नीचे गिर गयीं. इसी दौरान हाइवा का पिछला पहिया उनके दाहिने हाथ पर चढ़ गया, जिससे हाथ कटकर अलग हो गया. हादसे में सवारी गाड़ी में बैठी सीमा कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

यह भी पढ़ें: किताबों से दोस्ती कराएगी मोबाइल लाइब्रेरी, 6 दिनों तक हजारीबाग में बच्चों के बीच चलेगा Reading Campaign

रांची ले जाने के दौरान महिला ने तोड़ा दम

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

रांची ले जाने के दौरान इरबा के पास फागुनी देवी की हालत बिगड़ गयी और उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं, घायल सीमा कुमारी का इलाज कराया जा रहा है.

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

महिला की मौत की सूचना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने पर विष्णुगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका.

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें: बड़कागांव में नदी की तेज धार ने उजाड़ी किसानों की खेती, 5 एकड़ फसल बही; 15 लाख का नुकसान 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola